Bhai Dooj 2022 Date: भाई दूज कब मनाये 26 या 27 अक्टूबर?, जानें भाई दूज की तारीख और मुहूर्त

Bhai Dooj 2022

Bhai Dooj 2022: भाई दूज भाई-बहन के प्यार के खास बंधन प्रतीक है। इस साल दिवाली और भाई दूज की तारीख को लेकर कई लोग भ्रमित हैं। आज इस पोस्ट के द्वारा आप देखेंगे भाई दूज की सही तारीख कि भाई दूज 26 अक्टूबर को है या 27 अक्टूबर को।

भाई दूज एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है जो भारत में और दुनिया भर के भारतीयों द्वारा मनाया जाता है। इस त्यौहार पर बहन अपने भाई के सर पर टीका लगा कर अपने भाई की खुशी और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हैं।यह खास दिन भाई और बहन के प्यार को और ज्यादा मजबूत करता है।

Also Read: Happy Diwali 2022 Puja Vidhi दिवाली के दिन विधि विधान से करें पूजा, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली का पांचवां दिन भाई दूज के रूप में मानते है। यह त्यौहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। भैया दूज, भाऊ बीज, भत्रा द्वितीया, भाई द्वितीया, और भथरू द्वितीया भाई दूज के अन्य नाम हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान कृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा से उस दिन भेट सुभद्रा ने उनके माथे पर तिलक लगा कर उनका स्वागत किया था।

भाई दूज कब मनाया जाता है? (When is Bhai Dooj 2022 Celebrated?)

भाई दूज दिवाली के दो दिन बाद ही मनाया जाता है। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह व्रत किया जाता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है। इस साल भाई दूज और अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों की तारीखें स्पष्ट नहीं हैं।

भाई दूज 26 अक्टूबर को है या 27 अक्टूबर को? (Is Bhai Dooj on October 26 or October 27 ?)

इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 और 27 अक्टूबर दोनों को पड़ रही है। भाई दूज का पर्व 26 अक्टूबर को दोपहर 02:43 बजे से शुरू होकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.45 बजे तक चलेगा। इस दिन, भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:14 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक रहेगा।

कई जगहों पर उदय तिथि के अनुसार 27 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा. 27 अक्टूबर को भाई दूज का शुभ मुहूर्त सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.46 बजे तक रहेगा।

भाई दूज शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj shubh muhurat)

पूजा मुहूर्त 26 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 01.18 बजे से दोपहर 03.33 बजे तक 2 घंटे 15 मिनट तक चलेगा।

शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रारंभ- 26 अक्टूबर दोपहर 2:42 बजे से

शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त- 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर

भाई दूज दोपहर का समय – 26 अक्टूबर को दोपहर 01.12 बजे से दोपहर 03.27 बजे तक

image courtesy : https://www.freepik.com/

SOCIAL MEDIA पर जानकारी शेयर करे

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *