सांई बाबा की आरती

आरती श्री सांई गुरुवर की परमानन्द परम सुखवर की।

जाकी कृपा विपुल सुखकारी, दु:ख शोक संकट भय हारी।

आरती श्री सांई गुरुवर की परमानन्द परम सुखवर की…

शिरडी में अवतार रचाया चमत्कार से जग हर्षाया,

जितने भक्त शरण में आये सब सुख शांति चिन्तन पाये।

आरती श्री सांई गुरुवर की परमानन्द परम सुखवर की…

भाव धरे जो मन में जैसा पावन अनुभव होवे वैसा,

गुरु की उदी लगावे तन को समाधान लावत उस मन को।

आरती श्री सांई गुरुवर की परमानन्द परम सुखवर की…

गुरुवार करि पूजा सेवा उस पर कृपा करत गुरु देवा,

राम कृष्ण हनुमान रुप में , दर्शन दें जानत जो मन में ।

आरती श्री सांई गुरुवर की परमानन्द परम सुखवर की…

विविध धर्म के सेवक आते दर्शन कर इच्छित फल पाते,

जय बोलो सांई गुरुवर की जय बोलो अवधूत गुरुवर की।

आरती श्री सांई गुरुवर की परमानन्द परम सुखवर की…

सांई दास आरती को गावे घर में सुख मंगल पावे,

जो कोई सांई को ध्यावे सांई उसके घर पर आवे।

आरती श्री सांई गुरुवर की परमानन्द परम सुखवर की…

SOCIAL MEDIA पर जानकारी शेयर करे

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *