ईस्टर क्या है? Easter kya hai?

Easter day : ईस्टर ईसाई धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है | जिसे मृतोत्थान दिवस भी कहा जाता है | यह त्यौहार ईसा मसीह (supreme god in Christianity) के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है |ईसाइयो के अनुसार यह बहुत ही पवित्र दिन होता है |

ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार गुड़ फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे| जिसे ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे के नाम से भी मानते है| साल 2020 में ईस्टर संडे 12 अप्रैल को आया है |

ईस्टर पर्व क्यों मनाया जाता है ?

ईस्टर संडे इस बात का सन्देश देता है की सत्य परेशान हो सकता है लेकिन उसे मिटाया नहीं जा सकता वह पुनः जीवित होकर आ ही जाता है | 12 अप्रैल 2020 को ईस्टर संडे है यह असत्य पर सत्य की , बुराई पर अच्छाई की ,हिंसा पर अहिंसा की जीत का त्यौहार है |

हजारो साल पहले ईसा मसीह को यरूस्थल की पहाड़ियों पर सूली पर चढ़ाया गया था| जिसके बाद वह गुड़ फ्राइडे के तीसरे दिन पुनः जीवित होकर लोट आये थे और फिर वह 40 दिन तक अपने शिष्यों के साथ रहे थे| इसी कारण से इस त्यौहार को ईसाई धर्म के लोग 40 दिन तक मानते है |

ईस्टर पर्व पर अंडो का क्या महत्व है ?

ईस्टर पर अंडो का खास महत्व होता है क्योकि ईसाइयो की ऐसी मान्यता है की जैसे अंडे में से एक नया जीवन जन्म लेता है| वह लोगो की नई शुरुआत का सन्देश देता है| ईस्टर पर्व पर अंडे नई शुरुआत और नव जीवन का सन्देश है| इस दिन ईसाई धर्म के लोग एक दूसरे को अंडे सजाकर तोफह में देते है |

SOCIAL MEDIA पर जानकारी शेयर करे

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *