दिल्ली के मुख्यमंत्री कौन है 2020

दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 15 फरवरी, 2015 से दिल्ली के मुख्यमंत्री है।उन्होंने इससे पहले दिसंबर 2013 में चुनाव जीता था लेकिन समर्थन की कमी होने के कारण पद छोड़ने से पहले 49 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में रहे।पिछले पांच वर्षों में, उनकी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर प्रमुख रूप से काम किया है।

सहज व्यक्तित्व से राजधानी के लोगों को एक बेहतर कल का सपना दिखाया, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जिससे लोगो के मन में एक नई उम्मीद का जन्म हुआ और लोगो ने उनका भरपूर साथ दिया और उन्हें अपना नया नेता चुन लिया।और यही कारण था कि केजरीवाल ने 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को बड़े अंतर से हरा दिया।

उन्होंने महिलाओ के लिए मेट्रो की सवारी मुफ्त करने की कोशिश की लेकिन वह इसमें असफल रहे।परन्तु इसके स्थान पर, दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए डीटीसी बस यात्रा मुफ्त में की।उन्होंने लोगो के लिए दैनिक आवागमन को सस्ता बनाने के लिए भरपूर प्रयास किया और काफी हद तक इसमें सफल भी हुए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रस्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने का दावा करने वाली राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया है।और अपनी ईमानदारी और लगनशीलता के कारण आज भी वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बने हुए है।

अरविन्द केजरीवाल के जीवन की कुछ जानकारी

अरविंद केजरीवाल एक लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं।उनका जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ।उन्होंने पश्चिम बंगाल में IIT College Kharagpur से अपनी Mechanical Engineering पूरी की।अपनी डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने टाटा स्टील में नौकरी हासिल की, और आगे अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए उन्हें नौकरी छोड़ना पड़ा।

फिर उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तयारी करना शुरू की जो की वह दिल से करना चाहते थे।इसी के साथ उन्हें मदर टेरेसा के साथ काम करने का अवसर मिला और मिशनरी से जुड़ गए।

अरविन्द केजरीवाल का राजनैतिक सफर

वर्ष 2011 में अन्ना हजारे के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल बिल लाने का आंदोलन शुरू किया था। 2011 – 2012 में यह आंदोलन ज़ोर पकड़ने लगा।और अन्ना हजारे और अरविन्द केजरीवाल दोनों ने मिलकर अनशन शुरू किया।

इस आंदोलन में लाखों की संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।जिससे सरकार पर बहुत दबाव पड़ा और उन्हें विल पास करने का प्रस्ताव स्वीकारना पड़ा।2 अक्टूबर 2012 को केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी का गठन किया। जिसका नाम ” आम आदमी पार्टी ” (AAP ) रखा। जिसका प्रतिक चिन्ह झाड़ू है।

SOCIAL MEDIA पर जानकारी शेयर करे

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *